
अंबिकापुर,23 मार्च 2025 (घटती-घटना)। शहर के अग्रसेन चौके के समीप एक जीम में घुसकर एक युवक के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। बदमाशों ने युवक के साथ फाइटर, रॉड, डंडे से हमला करने के बाद उसके स्कॉर्पियो को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है। युवक की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने सुशांत सिंह, लल्ला यादव सहित 10 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मोनू साहू मणिपुर थाना क्षेत्र के गहिरा गुरु आश्रम के पास का रहने वाला है। वह शहर के अग्रसेन चौक के पास स्थित एक जीम में ट्रेनर का काम करता है। शनिवार की रात करीब 9 बजे जीम के बाहर अपने स्कॉर्पियो क्रमांक सीजी 15 डीजेड 9432 में ड्राइवर सीट पर बैठकर घर जाने वाला था। तभी सुशांत सिंह व लल्ला यादव गाड़ी के दूसरे गेट को खोलकर घुसे और मोनू साहू को फाइटर से मारने लगे। वह अपनी जान बचाने के लिए गाड़ी से उतरकर दौडकर जीम के अंदर चला किया। इसके पीछे बदमाशों ने भी जीम के अंदर घुस गए और उसे मारने के लिए खोजने लगे। मोनू साहू डर कर स्वयं को बाथरूम में बंद कर दिया था। नहीं मिलने पर बदमाशों ने गाली गलौज करते हुए जीम के बाहर चले गए। बदमाशों के डर से मोनू आधे घंटे तक जीम के बाथरूम में बंद रहा। आधे घंटे बाद जब वह जीम से बाहर निकला तो उसका स्कॉर्पियो क्षतिग्रस्त पाया गया। बदमाशों ने जाने के क्रम में स्कॉर्पियों में तोडफ़ोड़ की है। घटना के बाद मोनू साहू ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस ने घटना में शामिल सुशांत ङ्क्षसह, लल्ला यादव, ललीत सोनी, प्रेम मराठा, निकेत चौधरी, मुकेश यादव, शिवम ङ्क्षसह, सत्यम ङ्क्षसह, नवनीत तिवारी, राजविर सिरका सहित अन्य के खिलाफ धारा 296, 351 (3), 191 (2), 191 (3), 190, 109 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur