Breaking News

अंबिकापुर@ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल

Share


अंबिकापुर,22 मार्च 2025 (घटती-घटना)। बहन और उसकी सहेली को स्कूल छोडऩे के लिए जा रहे बाइक सवार युवक को ट्रेलर का चालक ठोकर मार दिया। दुर्घटना में घायल युवक का मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस चौकी रघुनाथपुर क्षेत्र के ग्राम कोट जूनापारा निवासी ओमप्रकाश पिता बबलू नागेश 21 वर्ष ने पुलिस को बताया है कि 20 मार्च को दिन में 11.30 बजे उसका छोटा भाई सोनू नागेश अपने मोटरसायकल क्रमांक सीजी 15 सीव्ही 2206 में बहन लीलावती नागेश व उसकी सहेली प्रीति नागेश को बैठाकर घर से स्कूल छोडऩे लमगांव जा रहा था। ग्राम लमगांव बस स्टैण्ड के पास अंबिकापुर से बतौली की ओर जा रही ट्रेलर क्रमांक सीजी 04 एमसी 6282 का चालक सुरेन्द्र सिंह निवासी टाटीबांध हीरापुर रायपुर लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उसे ठोकर मार दिया। दुर्घटना में सोनू नागेश को दाहिने हाथ-पैर में गंभीर चोट आई थी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रघुनाथपुर से प्राथमिक चिकित्सा के बाद रेफर करने पर उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। मोटरसायकल सवार बहन और उसकी सहेली को मामूली चोट आई है। रिपोर्ट पर पुलिस ने ट्रेलर को जप्त करके चालक के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply