Breaking News

अंबिकापुर, @डंडे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या,आरोपी गिरफ्तार

Share


अंबिकापुर, 19 मार्च 2025 (घटती-घटना)। कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अमगांव ढोढ़ाडीह निवासी एक व्यक्ति ने 17 मार्च की सुबह चरित्रशंका पर डंडे से पीट पीटकर पत्नी की हत्या कर दी थी। इसके बाद वह लोगों को गुराह करने के लिए बैल चराने चला गया और दोपहर तीन बजे वापस आकर कमलेश्वरपुर थाने में रिपोर्ट भी दर्ज करा दी। पीएम रिपोर्ट व जांच के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। जानकारी के अनुसार जंगल साय पिता तिग्गा उम्र 53 वर्ष कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अमगांव ढोढ़ाडीह का रहने वाला है। वह अपनी पत्नी 48 वर्षीय लालो बाई पर चरित्रशंका करता था। चरित्रशंका को लेकर अक्सर पत्नी के साथ मारपीट करता था। 17 मार्च की सुबह 3 बजे चरित्रशंका को लेकर पत्नी के साथ विवाद करने लगा। विवाद के दौरान जंगल साय ने गुस्से में आकर डंडे से पत्नी की बेदम पिटाई कर दी। इससे उसकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद जंगल साय खाना खाया और सुबह 10 बजे बैल चराने चला गया। जंगल साय दोपहर तीन बजे मवेशी चराकर घर आया और कमलेश्वरपुर पुलिस को बताया कि वह सुबह 10 बजे खाना खाने के बाद बैल चराने चला गया था। दोपहर तीन बजे घर लौटा तो घर का दरवाजा खुला था। परछी में उसकी पत्नी की लाश पड़ी थी और घटनास्थल पर खून के निशान थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। पुलिस ने शव का पीएम करवाया। पीएम रिपोर्ट में डंडे से पीटकर हत्या किए जाने की पुष्टी हुई। घटनास्थल को देखने व संदेह पर पुलिस ने मृतका के पति जंगल साय हो हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो वह अपना जुर्म कबूल कर लिया। वह पुलिस को बताया कि चरित्रशंका पर डंडे से पीटपीट कर पत्नी की हत्या करने की बात स्वीकार की और पुलिस को गुमराह करने झूठी कहानी रची थी। मामले में पुलिस ने आरोपी जंगल साय तिग्गा उम्र 53 वर्ष के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply