Breaking News

रायपुर@ आबकारी विभाग ने निकाली बंपर भर्ती,200 पद भरे जाएंगे

Share

रायपुर,16 मार्च 2025 (ए)। छत्तीसगढ़ में जल्द ही आबकारी आरक्षकों के 200 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। लंबे समय से इस भर्ती का इंतजार किया जा रहा था, जिसे अब पूरा करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा इन पदों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। आबकारी विभाग ने व्यापम को रिक्त पदों की सूची और आरक्षण वर्गवार विवरण भेज दिया है। जल्द ही परीक्षा तिथि और आवेदन प्रक्रिया की घोषणा की जाएगी। सरकार द्वारा विभिन्न आरक्षित श्रेणियों के लिए सीटों का आवंटन किया गया है। इससे सभी वर्गों के उम्मीदवारों को समान अवसर मिलेगा। प्रदेश में आबकारी आरक्षक के पदों पर भर्ती की मांग काफी समय से की जा रही थी। बेरोजगार युवाओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर होगा।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply