Breaking News

अम्बिकापुर,@होली की रात पोते ने दादा को उतारा मौत के घाट

Share


अम्बिकापुर,16 मार्च 2025 (घटती-घटना)। होली की रात नश्ेा में धुत पाते ने मामूली सी बात पर गुस्से में आकर वृद्ध दादा को ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी। मामला लुण्ड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम नागम की है। मामले में लुण्ड्रा पुलिस ने आरोपी पोते को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है।
जानकारी के अनुसार लटीराम उम्र 61 वर्ष ग्राम नागम थाना लुण्ड्रा का रहने वाला है। वह अपने पोता दिनेश राम के साथ रहता था। होली के दिन 14 मार्च की रात करीब 9 बजे दिनेश शराब के नशे में धुत होकर घर आया। इस दौरान दादा लटीराम बैल क्यों नहीं बांधे हो इस बात को लेकर पोते को डांटने लगा। पोता बोला की बैल बांध दिया हूं तुम सो जाओ हल्ला मत करो। इस बाद पर दादा ने दिनेश को मार दिया। दादा को मारना उसे अच्छा नहीं लगा और गुस्से में आकर वह घर के पास रखे ईंटा से लटीराम के चेहरा, दोनों कनपटी, सिर में कई बार हमला कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मारपीट किए जाने की आवाज सुनकर लटीराम के पड़ोसी हुमेश्वर उसके घर पहुंचा तो लटीराम मृत अवस्था में आंगन में पड़ा हुआ था और घटनास्थल पर खून के निशान थे। वह घटना की जानकारी लुण्ड्रा पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पड़ोसी हुमेश्वर की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) के तहत रिपोर्ट दर्जकर आरोपी दिनेश नागेश उम्र 33 को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ईंट को भी जब्त किया है।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply