Breaking News

अंबिकापुर@दो दिवसीय एनक्यूएस प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

Share


प्रशिक्षण स्वास्थ्य सेवा की गुणवाा को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण साबित होगा-सीएमएचओ मार्को

अंबिकापुर,12 मार्च 2025 (घटती-घटना)। एनक्यूएस कार्यक्रम प्रशिक्षण के गुणवाा में वृद्धि के उद्देश्य से दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन 10 एवं 11 मार्च को अम्बिकापुर में किया गया। जिसके अंतर्गत कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला स्वास्थ्य समिति श्री विलास भोसकर के निर्देशन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पी.एस. मार्को के मार्गदर्शन में डॉ. गजेंद्र सिंह स्वास्थ्य विशेषज्ञ यूनिसेफ के सहयोग से समापन हुआ। इस प्रशिक्षण में जिले के चिकित्सा अधिकारियों, आरएमए स्टाफ नर्स, लैब टेक्निशियन एवं फार्मासिस्ट ने भाग लिया। कार्यक्रम में यूनिसेफ की ओर से डॉ. अक्षय तिवारी राष्ट्रीय मूल्यांकनकर्ता द्वारा विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पी.एस. मार्को ने कहा, यह ट्रेनिंग हेल्थकेयर गुणवाा को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा एवं यह प्रशिक्षण स्वास्थ्य सेवा की गुणवाा को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण साबित होगा। ट्रेनिंग में जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री पुष्पेंद्र राम, जिला आरएमएनसीएचए सलाहकार डॉ. प्रीति मानिक, अस्पताल सलाहकार श्रीमती स्वस्ति शुक्ला, लैब तकनीशियन श्री नवीन सिंह, एनसीडी सलाहकार श्री शेखर राय एवं जिला प्रोग्राम प्रबंधन टीम के सहायकों से सफलता पूर्वक आयोजन किया गया।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply