Breaking News

अंबिकापुर,@उदयपुर में दर्दनाक सड़क हादसा,6 वर्षीय मासूम की कुचलकर मौत

Share


अंबिकापुर,11 मार्च 2025 (घटती-घटना)। उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रिखी में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मृतक की पहचान राजेश हरिजन पिता शिवनंदन के रूप में हुई है, जो अंबिकापुर के ग्राम सुखरी, थाना मणिपुर का निवासी था। वह रविवार को ही अपने नाना-नानी के घर रिखी आया था।
जानकारी अनुसार, मासूम सड़क किनारे पड़े गिट्टी के साथ खेल रहा था, तभी वाहन क्रमांक सीजी 15 ऐसी 5023 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक ट्रक चलाते हुए उसे कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही उदयपुर थाना प्रभारी कुमारी चंद्राकर के नेतृत्व में सब-इंस्पेक्टर आभास मिंज, प्रधान आरक्षक राजेश चतुर्वेदी, आरक्षक देवेंद्र, विजय सिंह और वीरेंद्र मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएससी उदयपुर भेज दिया। इस हादसे के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला, वहीं परिजनों सहित पूरे इलाके में मातम पसर गया। पुलिस ने ट्रक चालक और क्लीनर को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply