Breaking News

लखनपुर,@अज्ञात बस की टक्कर से घायल वृद्ध की मौत

Share


लखनपुर,10 मार्च 2025 (घटती-घटना)। ग्राम मेन्ड्राकला के पास रविवार की रात सडक पार करने के दौरान अज्ञात बस ने वृद्ध को टक्कर मार दी। दुर्घटना में वृद्ध गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मनराज उम्र 73 वर्ष दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम तुनगुरी का रहने वाला था। वह 9 मार्च को अन्य लोगों के साथ दो अलग-अलग बाइक से ग्राम मुड़ेसा गया था। वहां से रात को सभी वापस लौट रहे थे। रास्ते में मेन्ड्राकला के पास सभी सडक किनारे होटल में चाय पीने के लिए रूके थे। इस दौरान मनराज सडक पार कर लघुशंका के लिए जा रहा था। तभी अज्ञात बस ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply