Breaking News

अंबिकापुर@कांग्रेसी नेता द्वितेन्द्र मिश्रा के ठिकानों पर आयकर का छापा

Share


अंबिकापुर,10 मार्च 2025 (घटती-घटना)। कांग्रेसी नेता द्वितेन्द्र मिश्रा के दुकान सहित अन्य ठिकानों पर सोमवार की दोपहर आयकर विभाग की टीम छापेमारी की कार्रवाई की है। छापेमारी की कार्रवाई लगभग देर शाम तक चली। गांधीनगर स्थित कल्याण ट्रेडर्स व श्रृंग कंस्ट्रक्शन कंपनी में छापेमारी की कार्रवाई की गई है। आयकर की इस कार्रवाई से शहर के अन्य बड़े कारोबारियों में हडकंप है।
जानकारी के अनुसार गांधीनगर में संचालित कल्याण ट्रेडर्स पूर्व पार्षद व कांग्रेसी नेता द्वितेन्द्र मिश्रा का है और श्रृंग कंस्ट्रक्शन द्वितेनद्र मिश्रा के करीबी का है। जो पार्टनर द्वारा संचालित है। इनकम टैक्स में गड़बड़ी की शिकायत पर सोमवार की दोपहर आयकर विभाग की टीम ने द्वितेन्द्र मिश्रा के दोनों ठिकानों पर छोमारी की कार्रवाई की है। बिलासपुर से आई आयकर की टीम ने दोपहर करीब 1 बजे से कार्रवाई शुरू की जो देर शाम तक चली। टीम में 12 से 15 लोग शामिल हैं। जो दोनों ठिकानों में अंदर घुसकर इंकम टैक्स से जुड़े दस्तावेजों की जांच की। द्वितेन्द्र मिश्रा पार्षद भी रह चुके हैं। कुछ दिन पूर्व हुए नगर निगम के चुनाव में उन्हें हार का सामाना करना पड़ा है। वर्तमान में कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हैं। इसके साथ ही पूर्व उपमुख्यमंटी टीएस ङ्क्षसहदेव के करीबी भी हैं। इसके अलावा कल्याण ट्रेडर्स के संचालक हैं। कल्याण ट्रेडर्स बनारस मार्ग स्थित गांधीनगर में संचालित है। आयकर की टीम दोपहर करीब 1 बजे पहुंची और कार्रवाई शुरू की। वहीं कार्रवाई के दौरान कल्याण ट्रेडर्स के बाहर सुरक्षा बल तैनात किए गए थे। कड़ी सुरक्षा के बीच आयकर की टीम ने अंदर कार्रवाई की और दस्तावेजों की जांच की। इस मामले में आयकर विभाग की ओर से कुछ भी नहीं बताया गया है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply