Breaking News

अंबिकापुर,@उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिलाओं को किया गया सम्मानित

Share

अंबिकापुर,10 मार्च 2025 (घटती-घटना)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कलेक्टर विलास भोसकर के निर्देशन में महिला एवं बालविकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी अतुल परिहार द्वारा जिलास्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नवनिर्वाचित महापौर मंजूषा भगत एवं जिला पंचायत अध्यक्ष निरुपा सिंह उपस्थित हुईं। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को नारी सशक्तिकरण, समानता, अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता ,शिक्षा, स्वास्थ्य, आत्मनिर्भरता, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई।
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसमें सुप्रिया वर्मा द्वारा सुमधुर गीत सभ्या शर्मा ने कत्थक नृत्य की प्रस्तुति दी। शासकीय राजमोहिनी देवी कन्या महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा बालविवाह पर आधारित नुक्कड नाटक की प्रस्तुत किया गया। संगीत-सुप्रिया, कला-शिखा, महिला थाना- सुनिता भारद्वाज, सेवाकिटी समूह- स्मिता बानी मुखर्जी, योग शिक्षा-ममता अग्रवाल,ध्यान-नमिता पाण्डेय, कानून-आशा तिवारी, चिकित्सा के क्षेत्र में-डा.भारती परिहार, यूनिसेफ-ममता चौहान को उत्कृष्ट कार्य करने हेतु शॉल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में शहर की समस्त महिला पार्षद सुमन मनोज कंसारी प्रियंका गुप्ता, श्वेता गुप्ता, विमला सोनी, ममता तिवारी, किरण दीपक सिंह तोमर, ममता तिवारी, तारा पाण्डेयसरिता जायसवाल अरुणा सिंह, किरण सोनी, किरण मिश्रा देवकी त्रिपाठी बबली नेताम, नीलम, प्रियंका चौबे, इन्दु गुप्ता एवं महिला बाल विकास के समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply