Breaking News

लखनपुर@कार व बाइक में हुई भिड़ंत दो युवक घायल जिला अस्पताल रेफर

Share

लखनपुर,09 मार्च 2025 (घटती-घटना)। लखनपुर थाना क्षेत्र के अंबिकापुर बिलासपुर नेशनल हाईवे 130 स्थित कुंवरपुर नहर मोड़ के पास 9 मार्च दिन रविवार के दोपहर लगभग 2. 15बजे बाइक और वेन्यू कार में आमने-सामने भिड़ंत हो गई जिससे बाइक सवार दो युवक घायल हो गए दोनों घायल युवकों को उपचार हेतु एंबुलेंस 108 के माध्यम से लखनपुर अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के बाद वेन्यू कार के सामने का हिस्सा बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया। कार में सवार लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को कजे में लेकर मामले की जांच में जुटी है। घायलो का नाम नर्सिंग उम्र 20 वर्ष पाख जाम दरिमा थाना निवासी का पैर टूटा व दूसरा घायल युवक मोटू को हाथों पैरों में चोटे आई हैं।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply