अंबिकापुर, 09 मार्च 2025 (घटती-घटना)। गैर इरादतन हत्या के मामले में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे पूर्व पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुका है। आरोपियों ने जंगली सुअर को मरने के लिए करंट लगा रखा था। करंट की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई थी।
जानकारी के अनुसार दरिमा थाना क्षेत्र निवासी शिवनारायण की मौत करंट की चपेट में आने से हो गई थी। ग्रामीणों ने सुअर माने के लिए करंट लगा रखा था। मामले में पुलिस ने पूर्व में आरोपी 1 आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं अन्य आरोपी फरार चल रहे थे। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में लाल यादव पिता स्व. रामनाथ यादव उम्र 40 वर्ष निवासी करम्हा थाना दरिमा, प्रभुदयाल सिंह पिता ईश्वर सिंह उम्र 34 वर्ष निवासी पम्पापुर अमेरापारा थाना दरिमा व सुबिन मझवार पिता स्व. करन मझवार उम्र 35 वर्ष निवासी पम्पापुर अमेरापारा थाना दरिमा शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur