Breaking News

अंबिकापुर,@39.62 लीटर अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार

Share

अंबिकापुर, 09 मार्च 2025 (घटती-घटना)। संभागीय आबकारी उडऩदस्ता टीम ने छापेमारी कर रविवार को उदयपुर क्षेत्र निवासी महिला के कजे से विदेशी व देशी 39.62 लीटर शराब के साथ गिरफ्ता किया है। टीम ने आरोपी महिला के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
जानकारी के अनुसार सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता को रविवार को मुखबिर से जानकारी मिली थी कि उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गुमगा निवासी मोहरमनिया अपने अंडा दुकान के माध्यम से मध्य प्रदेश की अंग्रेजी शराब व महुआ शराब बिक्री कर रही है। मुखबिर की सूचना पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर दुकान की तलाशी ली तो मध्य प्रदेश राज्य की 109 पाव गोवा व्हिस्की शराब एवं 20 लीटर महुआ शराब जत किया गया। कुल 39.62 लीटर शराब के साथ टीम ने आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। आबकारी विभाग ने महिला के खिलाफ धारा 34(1)34(2) 36 एवं 59 (क) के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। कार्रवाई के दौरान आबकारी मुख्य आरक्षक रमेश दुबे, अशोक सोनी नगर सैनिक गणेश पांडे एवं रणविजय सिंह, महिला सैनिक राजकुमारी उपस्थित रहे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजन

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,08 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर …

Leave a Reply