Breaking News

अंबिकापुर,@उदयपुर व अंबिकापुर जनपद पर कांग्रेसका कजा,मैनपाट में भाजपा की जीत

Share

अंबिकापुर,08 मार्च 2025 (घटती-घटना)। अम्बिकापुर. त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव के तहत जनपद पंचायत अम्बिकापुर, उदयपुर और मैनपाट, में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन हेतु आज जनपद मुख्यालय में निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई। जिसमें सभी नवनिर्वाचित सदस्य शामिल हुए। जनपद पंचायत अम्बिकापुर में पीठासीन एवं सह पीठासीन अधिकारी ने निर्वाचन में शामिल सभी जनपद सदस्यों की सहमति से चुनाव प्रक्रिया समय अनुसार प्रारंभ की। जनपद पंचायत अम्बिकापुर से अध्यक्ष पद के लिए दो अभ्यर्थी ने नामांकन दाखिल कर दावेदारी पेश किए जिसमें राम शरण सिंह को 12 मत और विक्रम सोन पाकर 13 मत प्राप्त कर अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। वही उपाध्यक्ष के लिए दो अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया जिसमें विजय व्यापारी को 9 मत और सतीश कुमार यादव 16 मत पाकर उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित हुए।
जनपद पंचायत उदयपुर में अध्यक्ष पद के लिए दो अभ्यर्थी ने अपनी दावेदारी पेश की। जिसमें मुन्ना सिंह को 5 मत और ओम प्रकाश सिंह 8 मत प्राप्त कर अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित हुए। वहीं जनपद पंचायत उपाध्यक्ष के लिए दो अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया जिसमें शकुन्तला को 5 मत और सिद्धार्थ कुमार सिंह देव 8 मत पाकर उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। इसी प्रकार जनपद पंचायत मैनपाट में अध्यक्ष पद के लिए दो अभ्यर्थियों ने अपनी दावेदारी पेश की जिसमें सुशिला खेस को 8 मत और संतोषी पैकरा 9 मत पाकर अध्यक्ष पद हेतु निर्वाचित हुईं। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध अनिल सिंह निर्वाचित हुए।
उदयपुर व अंबिकापुर
जनपद पर कांग्रेस का कजा

उदयपुर जनपद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए शनिवार को वोटिंग हुई। इसमें अध्यक्ष व उपाध्यक्ष दोनों ही पदों पर कांग्रेस समर्थित जनपद सदस्यों ने जीत दर्ज की। अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस समर्थित बीडीसी ओमप्रकाश को 8 वोट जबकि भाजपा के मुन्ना सिंह को 5 वोट मिले। वहीं उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित बीडीसी सदस्य सिद्धार्थ सिंहदेव ने जीत हासिल की। उन्हें भी 8 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी को 5 वोट ही मिल पाए। इस तरह कांग्रेस ने उदयपुर जनपद में जीत हासिल की। जनपद पंचायत अम्बिकापुर से अध्यक्ष पद के लिए दो अभ्यर्थी ने नामांकन दाखिल किया था। जिसमें भाजपा समर्थित प्रत्याशी राम शरण सिंह को 12 मत और कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी विक्रम सोन पाकर 13 मत प्राप्त कर अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। वही उपाध्यक्ष के लिए दो अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया जिसमें भाजपा समर्थित प्रत्याशी विजय व्यापारी को 9 मत और कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी सतीश कुमार यादव 16 मत पाकर उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित हुए।
मैनपाट जनपद पर भाजपा का कजा
जनपद पंचायत मैनपाट में अध्यक्ष पद के लिए दो अभ्यर्थियों ने अपनी दावेदारी पेश की जिसमें कांगे्रस समर्थित प्रत्याशी सुशिला खेस को 8 मत और भाजपा समर्थित प्रत्याशी संतोषी पैकरा 9 मत पाकर अध्यक्ष पद हेतु निर्वाचित हुईं। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध भाजपा समर्थित प्रत्याशी अनिल सिंह निर्वाचित हुए। इस दौरान सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो की उपस्थिति में भाजपाइयों ने जश्न मनाया।
वोटिंग से पहले झूमा-झटकी, गाली-गलौज
जनपद पंचयत उदयपुर में चुनाव के दौरान शनिवार की दोपहर भाजपा, गोंगपा व कांग्रेस के जनपद सदस्य वोटिंग करने पहुंचे थे। इस दौरान तीनों ही दल के नेता व कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। वे हाथापाई करने लगे तथा एक-दूसरे को गालियां देने लगे। अंत में पुलिस ने हस्तक्षेप कर किसी तरह मामला शांत कराया। वहीं सूचना पर पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव व अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply