Breaking News

अंबिकापुर@कीटनाशक सेवन कर महिला ने दी जान,पति ने उसके पति पर लगाया प्रताडऩा का आरोप

Share


अंबिकापुर,01 मार्च 2025 (घटती-घटना)। उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुमडेवा निवासी एक महिला महाशिवरात्रि की शाम को कीटनाशक सेवन कर ली थी। परिजन उसे इलाज के लिए मिशन अस्पताल में भर्ती कराए थे। यहां इलाज के दौरान शनिवार की सुबह उसकी मौत हो गई। मौत के बाद महिला के पिता ने उसके पति पर प्रताडऩा का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार दुर्गा यादव पति भागवत यादव उम्र 24 वर्ष उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुमडेवा की रहने वाली थी। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन उसका पति बाइक से उसे देवगढ़ धाम मेला में पहुंचाकर क्रिकेट खेलने चला गया था। वहां किसी रिश्तेदार के बच्चे का मुंडन था। शाम को पति घर पहुंचा तो दुर्गा के मुंह से कीटनाशक का गंध आ रहा था। परिजन उसे इलाज के लिए उदयपुर अस्पताल ले गए। यहां रेफर करने पर उसे इलाज के लिए अंबिकापुर मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान शनिवार की सुबह उसकी मौत हो गई। वहीं महिला के पिता ग्राम केसमा निवासी पीतांबर यादव ने पुलिस के समक्ष बयान दिया है कि मेरी बेटी को उसका पति प्रताडि़त करता था। आए दिन शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता था। 26 फरवारी को महाशिवरात्रि के दिन भी मेला जाने की बात को लेकर उसके साथ मारपीट किया था। मारपीट किए जाने की जानकारी महिला ने अपने पिता को मोबाइल से बात कर दी थी।


Share

Check Also

बैकुंठपुर@भाजपा जिला कोरिया की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न, बूथ से शक्ति केंद्र तक संगठन मजबूत करने पर जोर

Share मंडलवार समीक्षा,आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तैयार,बैठकों में उपस्थिति को लेकर भी जारी हुए निर्देश …

Leave a Reply