@ चंद्राकर ने पूछा- सायबर क्राइम रोकने की क्या है व्यवस्था…
@ प्रश्नकाल में घिरे गृहमंत्री
रायपुर,28 फरवरी 2025(ए)। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन प्रश्नकाल में बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने डिजिटल अरेस्ट का मुद्दा उठाया। कौशिक ने पूछा कि,प्रदेश में डिजीटल अरेस्ट के कितने मामले आए हैं, पीडç¸तों को कितना पैसा वापस दिला पाए इसकी जानकारी मांगी। साथ ही विधायक अजय चंद्राकर ने सायबर क्राइम को रोकने पर सवाल पूछा।
डिजिटल अरेस्ट के सवाल पर जवाब देते हुए गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, 168 करोड़ रुपए ठगों ने लोगों से ठगे हैं। छत्तीसगढ़ में अब तक डिजिटल अरेस्ट के 12 प्रकरण आए हैं। जिस पर पुलिस ने सभी मामलों पर प्रारंभिक कार्रवाई की है। जिसमें से ठगों से वसूल की गई 5 करोड़ 20 लाख रुपए पीडि़तों को वापस किया
गया है। ठगों ने 4 करोड़ 13 लाख की राशि को खातों के माध्यम से होल्ड किया है। ठगी के बाद 1 हजार 795 बैंक खाता अभी भी एक्टिव है। इस दौरान 921 खातों में एक से अधिक बार ट्रांजेक्शन किया गया।
खातों को फ्रिज नहीं करने विधायक ने गृहमंत्री को घेरा
वहीं खातों को फ्रिज नहीं करने पर भाजपा विधायक ने प्रश्न पूछा, जिस पर मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, पहला खाता अनिवार्य तौर पर फ्रिज किया जाता है। लिंक खातों को फ्रिज नहीं किया जाता है सिर्फ राशि को होल्ड किया जाता है। पुलिस ने मामलों में 722 लोगों को आरोपी बनाया है। पुलिस ने 722 में से 347 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
प्रदेश में कितने साइबर थाने खोले गए : अजय चंद्राकर
भाजपा विधायक ने अजय चंद्राकर सायबर क्राइम को रोकने एक्सपर्ट की व्यवस्था पर सवाल पूछा, जिस पर विजय शर्मा ने कहा कि, अभी तक 723 आरोपी ही चिन्हांकित किया गया। इनकी संख्या कहीं ज्यादा है, अन्य की गिरफ्तारी और पाताशाजी की प्रक्रिया जारी है। वहीं अजय चंद्राकर ने पूछा प्रदेश में कितने साइबर थाने खोले गए हैं। इस पर मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, 1 साइबर भवन शुरू किया गया है, जिसके लिए 51 लाख सॉफ्टवेयर विभाग ने खरीदा है।
सायबर क्राइम रोकने कमांडों की ले रहे ट्रेनिंग सायबर क्राइम को रोकने अत्याधुनिक मशीनरी की खरीदी की गई है। प्रदेश के सभी 5 रेंज में सायबर थानों की स्थापना की गई है। सभी 33 जिलों में सायबर सेल खोला गया है। प्रदेश के 6 पुलिस अधिकारी सायबर कमांडों की ट्रेनिंग ले रहे हैं। सायबर एक्सपर्ट की सेवाएं विभाग से ली जा रही है।
सदन के गर्भगृह में नारेबाजी,
डा. महंत के साथ 20 सदस्य सस्पेंड

छत्तीसगढ़ विधानसभा में बजट सत्र के चौथे दिन शुक्रवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की जासूसी का आरोप लगाकर कांग्रेसी विधायक नारेबाजी करते हुए गर्भ गृह तक पहुंच गए। सदन में नारे लगाए गए कि ईडी से डराना बंद करो जिसके बाद स्पीकर ने महंत सहित 20 कांग्रेसी विधायकों को सस्पेंड कर दिया। हालांकि 5 मिनट बाद ये सस्पेंशन खत्म कर दिया गया।
छत्तीसगढ़ में प्रति व्यक्ति आय वृद्धि दर राष्ट्रीय औसत से ज्यादा
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेश किया आर्थिक सर्वे
बोले…कैपिटल इनकम में हो रही बढ़ोत्तरी

छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में तीन मार्च को वित्त मंत्री ओपी चौधरी बजट पेश करेंगे। इससे पहले शुक्रवार 28 फरवरी को उन्होंने आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 को विधानसभा के पटल पर रखा। इस दौरान मंत्री ओपी चौधरी ने आर्थिक प्रगति को उत्साहजनक बताया है। साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय औसत से ज्यादा प्रदेश की जीएसडीपी ग्रोथ होने की बात कही है।
आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 को सदन में पेश करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि, पूरे प्रदेश में उत्साह जनक आर्थिक प्रगति नजर आ रही है। प्रदेश की जीएसडीपी में ग्रोथ राष्ट्रीय औसत से ज्यादा हुआ है।
छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा
विपक्ष ने लगाया ईडी से डराना बंद करो के नारे
शोरगुल के बीच कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित,नेता प्रतिपक्ष सहित 16 विधायक निलंबित

छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के चौथे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के घर रेकी का आरोप लगाते हुए विपक्षी दलों के विधायकों हंगामा करते हुए नारे बाजी की।
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने विपक्षी विधायकों को नारे बाजी बंद कर प्रश्नकाल शुरू करने की अपील की, लेकिन इसका असर विधायकों पर नहीं पड़ा और वे ईडी से डराना बंद करो के नारे लगाने लगे। जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित कर दी। सदन की कार्यवाही फिर से शुरू की गई है।
10 मिनट स्थगित होने के बाद सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद भी कांग्रेस विधायकों की नारेबाजी और हंगामा जारी रहा, जिसके बाद रमन सिंह ने कहा कि प्रश्नकाल पक्ष विपक्ष दोनों के लिए महत्वपूर्ण रहता है। आसंदी ने कहा, छत्तीसगढ़ विधानसभा में कभी ऐसी परंपरा नहीं रही कि प्रश्नकाल को बाधित किया जाए। इसके बाद अध्यक्ष ने विधायक लता उसेंडी से प्रश्न करने को कहा, लेकिन कांग्रेस विधायकों की नारेबाजी लगातार जारी रही। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत सहित सभी कांग्रेस विधायक आसंदी के पास पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत सहित 16 कांग्रेस विधायकों को सदन की कार्यवाही से निलंबित कर दिया और उन्हें सदन से बाहर जाने के लिए कहा। हालांकि, कुछ देर बाद रमन सिंह ने निलंबित विधायकों का निलंबन खत्म कर दिया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur