Breaking News

बलरामपुर,@पदीय गरिमा के विपरीत कार्य करने पर शिक्षक निलंबित

Share

बलरामपुर,27 फरवरी 2025 (घटती-घटना)। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, वाड्रफनगर में आयोजित विदाई समारोह में संस्था के शिक्षक (एल.बी.) श्री संतोष कुमार साहू के द्वारा विदाई समारोह में छात्राओं के साथ अश्लील गानों पर डांस (नृत्य) करने संबंधी खबर मीडिया में वायरल हुई थी। जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा आवश्यक कार्यवाही कर संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग सरगुजा संभाग को प्रतिवेदन प्रेषित किया गया। शिक्षक (एल.बी.) श्री संतोष कुमार साहू का उक्त कृत्य छाीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम-3 का स्पष्ट उल्लंघन है। अतः छाीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 (1)(क) के अंतर्गत संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग सरगुजा संभाग के द्वारा शिक्षक (एल.बी.) श्री संतोष कुमार साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए इनका मुख्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बलरामपुर नियत किया गया है। निलंबन अवधि में संबंधित को नियमानुसार जीवन निर्वाह भाा की पात्रता होगी।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@नदी में नहाने गए मामा-भांजी की डूबने से मौत…परिवार में मातम

Share अम्बिकापुर,25 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। शहर से लगे मेन्ड्राकला स्थित नदी में नहाने के दौरान …

Leave a Reply