Breaking News

अम्बिकापुर@रपोलिंग और प्लास्टिक कवर अवैधानिक रूप से क्रय करने के मामले में अमेरा समिति प्रबंधक निलंबित

Share


अम्बिकापुर,27 फरवरी 2025 (घटती-घटना)। कार्यालय उप आयुक्त सहकारिता एवं उपपंजीयक सहकारी संस्था जिला सरगुजा के द्वारा छाीसगढ़ शासन भंडारण क्रय नियम का उल्लंघन के मामले में तारपोलिंग प्लास्टिक कवर अवैधानिक रूप से क्रय करने के मामले में आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित अमेरा प्रबंधक जगदीश रजवाडे को निलंबित किया गया है। समिति का प्रभार धान खरीदी हेतु अधिकृत कंप्यूटर ऑपरेटर को सौंपा गया है। गौरतलब है कि छाीसगढ़ शासन भंडारण क्रय नियम का पालन किए बिना अवैधानिक रूप से तार पोलिंग प्लास्टिक कवर 12 नग 9500 रुपए प्रति दर से क्रय किया गया है। भंडारण क्रय नियम का उल्लंघन पाए जाने पर उपायुक्त के द्वारा समिति प्रबंधक जगदीश राजवाड़े के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply