Breaking News

अंबिकापुर,@जनपद पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव के लिए भाजपा पर्यवेक्षकों के नाम की हुई घोषणा

Share


अंबिकापुर,26 फरवरी 2025 (घटती-घटना)। आज भाजपा सरगुजा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने जिला में जनपद पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष चुनाव के लिए भाजपा पर्यवेक्षकों के नाम की घोषणा कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला के आठ जनपद पंचायत में निर्धारित तिथि को पर्यवेक्षक अपनी उपस्थिति में चुनाव कराएंगे।
जानकारी देते हुए भाजपा सरगुजा मीडिया विभाग ने बताया कि 4 मार्च को अंबिकापुर जनपद पंचायत के लिए पर्यवेक्षक के रूप में देवनाथ सिंह पैकरा, 6 मार्च को लखनपुर जनपद पंचायत में ललन प्रताप सिंह, 10 मार्च को उदयपुर जनपद पंचायत में अंबिकेश केसरी, 4 मार्च को लुण्ड्रा जनपद पंचायत में अनिल सिंह मेजर, 4 मार्च को बतौली जनपद पंचायत में भारत सिंह सिसोदिया, 4 मार्च को सीतापुर जनपद पंचायत में अखिलेश सोनी एवं 10 मार्च को मैनपाट जनपद पंचायत में हरपाल सिंह भामरा पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित होकर चुनाव संपन्न कराएंगे।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply