Breaking News

बलरामपुर,@तीसरे चरण के मतदान में नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों को दिया गया प्रमाण-पत्र

Share


बलरामपुर,25 फरवरी 2025 (घटती-घटना)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तृतीय चरण में जनपद पंचायत रामचन्द्रपुर एवं वाड्रफनगर में 23 फरवरी को मतदान संपन्न हुआ। जिसके तहत जिला पंचायत सदस्य हेतु हुए मतदान के लिए आज संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभाकक्ष में जिला पंचायत सीईओ एवं रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर की उपस्थिति में सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा की गई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेन्द्र कटारा के निर्देशानुसार रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर के द्वारा नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
तीसरे चरण में हुए जिला पंचायत सदस्य के मतगणना में जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक-01 से निर्वाचित सदस्य अनुसुइया वर्मा, क्षेत्र क्रमांक-2 से निर्वाचित सदस्य बेला कुशवाहा, क्षेत्र क्रमांक-03 से निर्वाचित सदस्य रामप्रताप सिंह, क्षेत्र क्रमांक-04 से निर्वाचित सदस्य साधना संतोष यादव, क्षेत्र क्रमांक-05 से निर्वाचित सदस्य मुन्शी राम तथा क्षेत्र क्रमांक-06 से निर्वाचित सदस्य बद्री यादव को रिटर्निंग अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र प्रदाय किया गया। इस अवसर पर रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती तोमर ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री आर.एन. पाण्डेय, उप संचालक पंचायत सुश्री स्टेला खलखो, सहायक परियोजना अधिकारी जिला पंचायत श्री ललित कुमार ध्वरडे, निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी-अधिकारी सहित सहित प्रत्याशी एवं जनप्रतिनिधि गण उपस्थित थे।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply