Breaking News

अंबिकापुर,@प्रथम चरण हुए 7 सीटों का परिणाम जारी,तीन सीटों पर भाजपाव दो पर कांग्रेस का कजा

Share


अंबिकापुर,18 फरवरी 2025 (घटती-घटना)। सरगुजा में पहले चरण में जिला पंचायत सदस्य के लिए क्षेत्र क्रमांक 1 से 7 तक चुनाव हुआ। जिसमें क्षेत्र क्रमांक 1 में 2 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। जिसमें भाजपा समर्थित प्रत्याशी दिव्या सिंह सिसोदिया ने 13 हजार मतों से जीत दर्ज की है। दिव्या सिसोदिया भाजपा सरगुजा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया की पत्नी हैं। वहीं क्षेत्र क्रमांक 2 में 4 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। इसमें भाजपा समर्थित प्रत्याशी पायल सिंह तोमर ने करीब 2 हजार मतों से जीत दर्ज की है। वह युवा आयोग अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर की पत्नी हैं। वहीं क्षेत्र क्रमांक 3 में 6 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। यहां से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी अनिमा केरकेट्टा ने करीब 6 हजार मतों से जीत दर्ज की है। क्षेत्र क्रमांक 4 लखनपुर प्रथम से कांग्रेस समर्थित मोनिका पैकरा ने करीब 7 हजार मतों से जीत दर्ज की है। यहां से पूर्व सांसद कमल भान सिंह के बेटे देवेन्द्र सिंह सहित 9 प्रत्याशी मैदान में थे। वहीं क्षेत्र क्रमांक 5 लखनपुर द्वितीय से भाजपा समर्थित प्रत्याशी विजय अग्रवाल ने जीत दर्ज की है। क्षेत्र क्रमांक 6 से राधा रवि ने जीतीं हैं। वहीं क्षेत्र क्रमांक 7 से निर्दलीय चुनाव लड़ीं रैमुनिया देवी ने जीत दर्ज की है।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply