Breaking News

अम्बिकापुर@ शादी का झांसा देकर युवती से बलात्कार,आरोपी गिरफ्तार

Share

-संवाददाता-

अम्बिकापुर,1६ फरवरी 2025 (घटती-घटना)। शादी का झांसा देकर युवती से बलात्कार करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। मणिपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। पुलिस के अनुसार पीडि़ता 15 फरवरी को मणिपुर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। निरंजन एक्का पिता झपकू एक्का निवासी ग्राम तेन्दूपारा थाना मणीपुर का रहने वाला 12 अक्टूबर 2024 को अपने परिचित के घर मठपारा में ले जाकर प्रार्थिया से शादी करूंगा बोलकर प्रार्थीया के साथ कई बार शारिरिक संबंध बनाया है जो अब आरोपी निरंजन एक्का प्रार्थिया को अपने साथ रखने से इंकार कर रहा है पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 69, 64 (2) (एम) के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।


Share

Check Also

सीतापुर@ विधायक रामकुमार टोप्पो ने घुटरापारा माझी बस्ती को लिया गोद

Share मूलभूत सुविधाओं से वंचित बस्ती के समग्र विकास का लिया संकल्प, ग्रामीणों की समस्याएं …

Leave a Reply