Breaking News

अंबिकापुर@मंदिर परिसर में हुई कथित विवाद से भाजपा का कोई संबंध नहीं

Share


अंबिकापुर,12 फरवरी 2025 (घटती-घटना)। अंबिकापुर के अजिरमा स्थित राधे कृष्णा मंदिर में कुछ व्यक्तियों के बीच हुई बातों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के आरोप पर भाजपा सरगुजा ने स्पष्ट किया है कि मंदिर परिसर में यदि कोई बात हुई है तो इससे भारतीय जनता पार्टी के किसी भी पदाधिकारी या कार्यकर्ता का कोई संबंध नहीं है। भाजपा जिला सह संवाद प्रमुख रूपेश दुबे ने बताया कि कांग्रेस वाले भाजपा पर निराधार आरोप लगाते रहे हैं जबकि पता लगाने पर यह बात सामने आ रही है कि किसी जनपद सदस्य प्रत्याशी के लोगों द्वारा मंदिर परिसर में भंडारा का आयोजन किया गया था, और वहां भंडारा में उपस्थित लोगों के बीच यदि कोई कहा सुनी या विवाद हुई है तो इस विषय को भाजपा से जोड़ना कांग्रेसियों का षड्यंत्र है। कथित विवाद में भाजपाईयों के शामिल होने के आरोप का खंडन करते हुए रूपेश दुबे ने कहा कि मंदिर परिसर में हुई बातों के सत्यता की जानकारी मंदिर समिति के सदस्यों से भी ली जा सकती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों का यही चरित्र है, निगम चुनाव में भाजपा के लिए जन समर्थन को देख कर कांग्रेस हताश हो गई है और अन्य लोगों के बीच हुई किसी बात विवाद को भाजपा से जोड़ने की कोशिश कर रही है जबकि भाजपा सरगुजा के किसी भी पदाधिकारी या कार्यकर्ता का इन बातों से कोई संबंध नहीं है।


Share

Check Also

बैकुंठपुर@भाजपा जिला कोरिया की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न, बूथ से शक्ति केंद्र तक संगठन मजबूत करने पर जोर

Share मंडलवार समीक्षा,आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तैयार,बैठकों में उपस्थिति को लेकर भी जारी हुए निर्देश …

Leave a Reply