Breaking News

अंबिकापुर@महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Share


अंबिकापुर,12 फरवरी 2025 (घटती-घटना)। ग्राम सकालो में एक महिला ने 10 फरवरी की रात को अज्ञात कारण से फांसी लगा ली थी। उसे इलाज के लिए मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार आशा चेरवा पति ओमप्रकाश चेरवा उम्र 27 वर्ष ग्राम सकालो थाना गांधीनगर के रहने वाली थी। महिला एक सप्ताह से अपने मायके में ही रह रही थी। 10 फरवरी को पति ससुराल गया था। रात में खाना खाने के बाद पति-पत्नी एक ही कमरे में सो रहे थे। इस दौरान पति देर रात तक मोबाइल से गाना सून रहा था। इसके बाद वह सो गया। वहीं अचानक कमरे में चिल्लाने की आवाज आई। उठाकर देखा तो उसकी पत्नी कमरे में फांसी लगा ली थी। वह कमरे से बाहर निकलकर घटना की जानकारी अन्य परिजन को दी। उसे फांसी से उतारकर इलाज के लिए मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान 11 फरवरी की सुबह उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply