अंबिकापुर,12 फरवरी 2025 (घटती-घटना)। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 1 के कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी सरिता पैकरा ने बीजेपी नेता अरविन्द मिश्रा पर आजिगत दुर्व्यवाहार करने व मंदिर में जाने से रोकने का आरोप लगाई है। सरिता पैकरा ने मंगलवार की शाम को कांग्रेस नेताओं के साथ अजाक थाना पहुंचकर मामले की लिखित शिकातय की है और एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार सरिता पैकरा पति विवेक पैकरा उम्र 22 वर्ष भफोली की रहने वाली है। वह जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 1 में कांग्रेस समर्थित जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी है। सरिता पैकरा ने अजाक थाना में लिखित शिकातय की है। जिसमें उल्लेख की है कि मंगलवार को जिला पंचायत की अध्यक्ष मधु सिंह, अपने पति विवेक पैकरा व अन्य कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क कर रही थी। सभी चुनाव प्रचार के लिए अजिरमा गए थे। सभी अजिरमा में बल्लभ राधा कृष्ण मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे तो वहां भाजपा नेता अरविंद मिश्रा ने उन्हें रोक दिया। उन्होंने कहा कि यहां भाजपा का कार्यक्रम है, आप लोग कांग्रेस से हैं अंदर नहीं जा सकते। वहीं सरिता सिंह ने जाति सूचक अपशद बोलेने का भी आरोप लगाया है। प्रत्याशी सरिता पैकरा ने जिला पंचायत अध्यक्ष मधु सिंह और कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता के साथ देर शाम अजाक थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि हमलोगों को पूजा करने से मना किया गया। हमारी आस्था है कि हम जहां भी जाते हैं, मंदिर में पूजा करते हैं। अरविंद मिश्रा ने कहा कि आपको पूजा करना मना है। इस घटना से मैं आहत हूं। सरिता सिंह व कांग्रेस नेताओं का कहना है कि मामले की लिखित शिकायत आजाक थाने में की गई है। 24 घंटे के अंदर एफआईआर दर्ज नहीं की जाती है तो आंदोलन की चेतावनी दी है। मामले में इंद्रदेव भगत, एएसआई, थाना अजाक सरिता पैकरा का लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur