Breaking News

अंबिकापुर,@डाक मतपत्र के जरिए अधिकारी, कर्मचारियों ने किया मतदान,लोकतंत्र के महापर्व में निभाई अपनी जिम्मेदारी

Share

अंबिकापुर,10 फरवरी 2025 (घटती-घटना)। नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत जिले के तीन नगरीय निकायों में 11 फरवरी को मतदान होना है। इसके पहले मतदान ड्यूटी में संलग्न अधिकारी, कर्मचारियों ने डाक मतपत्र के जरिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया। प्राप्त जानकारी अनुसार निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों ने डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान किया गया है। जिसमें अंबिकापुर नगर निगम महापौर के लिए 15 एवं पार्षद के लिए 15 डाक मत पत्र से मतदान किए गए। वहीं नगर पंचायत सीतापुर के अध्यक्ष के लिए 39 एवं पार्षद के लिए 38 डाक मतपत्र से मतदान किए गए हैं।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply