Breaking News

अंबिकापुर@ जीत में जश्न, भाजपा जिला अध्यक्ष बोले…अब खत्म हुआ भ्रमजाल

Share

  • संवाददाता –
    अंबिकापुर, 08 फरवरी 2025 (घटती-घटना)।
    दिल्ली चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत पर अम्बिकापुर में जश्न का माहौल रहा। भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में घड़ी चौक पर कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर और आतिशबाजी कर जीत की खुशी मनाई।
    इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली की जनता ने एक जालसाजी व्यक्ति” को साा से बाहर कर दिया है, जिसने जनता को भ्रम में डालकर अपना वर्चस्व कायम किया था। लेकिन अब दिल्ली ने विकास के पक्ष में वोट देकर भाजपा को जिताया है, जिसका असर अंबिकापुर के नगरीय निकाय चुनाव में भी देखने को मिलेगा।
    उन्होंने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और भाजपा सरकार के विकास कार्यों का परिणाम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि इसी ऊर्जा और जोश के साथ अम्बिकापुर नगर निकाय चुनाव में भी जीत सुनिश्चित करें। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे और सभी ने दिल्ली की जीत को अम्बिकापुर के लिए शुभ संकेत बताया।

Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply