Breaking News

अंबिकापुर,@24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने दी आहूति

Share


अंबिकापुर,06 फरवरी 2025(घटती-घटना)। मनुष्य में देवत्व का उदय व धरती पर स्वर्ग का हो अवतरण के लिए गायत्री शक्तिपीठ अंबिकापुर द्वारा शहर के कलाकेन्द्र मैदान में चार दिवसीय राष्ट्र जागरण शक्ति संवर्धन 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया है। 5 फरवरी को कलश यात्रा के साथ यज्ञ की शुरूआत की गई। गुरुवार को महायज्ञ का दूसरे दिन देवपूजन, यज्ञ ज्ञान विज्ञान,संदेश, व विविध संस्कार का आयोजन किया गया। यज्ञ आगामी 8 फरवरी तक चलेगा। हर दिन काफी संख्या गायत्री भक्त पहुंच रहे हैं।
24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की शुरूआत 5 फरवारी को 11 सौ कलश के साथ नगर में ज्ञान गंगा शोभायात्रा एवं भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। शाम को 6 बजे से ध्यान साधना, कलश स्थापना, आद्यशक्ति, युगशक्ति पर संगीत के साथ शांतिकुंज हरिद्वार, उाराखंड की मुख्य कथावाचक संध्या तिवारी का प्रवचन हुआ। इस दौरान बनाए गए हवन कुण्ड में श्रद्धालुओं ने सपरिवार उपस्थित होकर आहूति दी। इसी क्रम में सरगुजा कलेक्टर विलास भोसकर व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लो ने गायत्री परिवार द्वारा आयोजित नशामुक्ति अभियान के प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। 7 फरवरी को विशेष कार्यक्रम आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी के तहत महिला एवं बाल विकास विकास विभाग के मितानिन कार्यकर्ताओं को हरिद्वार से आठ सदस्यीय महिलाओं की टीम के साथ आईं संध्या तिवारी एवं सहयोगियों द्वारा गर्भवती महिलाएं अपनी आने वाली पीढ़ी को संस्कारवान बना सकें, इसके लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। 7 फरवरी को प्रात: 8 बजे से गायत्री महायज्ञ एवं विविध संस्कार के साथ अपरान्ह 3 बजे युवा चेतना जागरण, शाम 5 बजे से राष्ट्र जागरण भव्य दीप महायज्ञ होगा। अंतिम दिन 8 फरवरी, शनिवार को प्रात: 8 बजे से गायत्री महायज्ञ एवं विविध संस्कार की पूर्णाहुति होगी।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply