Breaking News

अंबिकापुर@ईलाज में बीत रहा है कांग्रेस महापौर प्रत्याशी का दिन

Share


अंबिकापुर,05 फरवरी 2025 (घटती-घटना)। अंबिकापुर नगर निगम चुनावों में कांग्रेस पार्टी के महापौर प्रत्याशी डा. अजय तिर्की शहर के सभी वार्डो में डोर टू डोर सघन प्रचार प्रसार करने में लगे हैं। प्रचार प्रसार के दौरान वे अपने सहित वार्ड पार्षद प्रत्याशी के पक्ष में भी मतदान की मतदाताओं से अपील कर रहे हैं।
निकाय चुनाव में महापौर प्रत्याशी तिर्की मतदाताओं को अपने 10 वर्ष के सेवा के दौरान किए गए कार्यों को भी बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की शहरी सरकार ने शहर को स्वच्छता के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय ख्यति दिलवाई है। 118 करोड़ के अमृत मिशन योजना के माध्यम से घर-घर तक पेयजल पहुँचाया। इसका नतीजा है कि आज टैंकरों के माध्यम से पेयजल आपूर्ति पर निर्भरता समाप्त हो गई है। कांग्रेस की नगरीय सरकार ने गांधी स्टेडियम को शानदार खेल परिसर में बदल दिया है। शहर के अंदर नवीन सजी मंडी, निगम का नया कार्यालय, कई व्यावसायिक परिसर की स्थापना की है। इसी तरह जीत कर आने पर आगे क्या करना है उसका विजन भी उन्होंने तय कर रखा है।

प्रचार भी और ईलाज भी
कुछ इसी तर्ज पर कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी डॉ अजय तिर्की निगम चुनाव के चरम पर अपनी दिनचर्या बिता रहे हैं। प्रतिदिन 6 वार्ड में सघन प्रचार प्रसार के साथ ही वो वार्डो में मरीजों की तीमारदारी भी कर रहे हैं। प्रातः 7 बजे से प्रारंभ होने वाली प्रचार प्रसार को समाप्त होते रात के 10 बजते हैं। इस दौरान वे जिन रास्तों से गुजरते हैं परिजनों के निवेदन पर घर के बीमार सदस्यों का ईलाज भी कर रहे हैं। आज के प्रचार प्रसार के दौरान उन्होंने रानी लक्ष्मीबाई वार्ड, मंगल पांडेय वार्ड, बाल गंगाधर तिलक वार्ड, शहीद चंद्रशेखर वार्ड और महावीर वार्ड का दौरा किया। प्रतिदिन की भांति इस दौरान उन्होंने कई मरीजों का ईलाज भी किया।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply