अंबिकापुर,05 फरवरी 2025 (घटती-घटना)। शहर के दो बदमाशों के खिलाफ सरगुजा पुलिस ने जिला बदर की कार्रवाई की है। दोनों आरोपियों को 5 फरवारी 2024 से एक वर्ष के लिए सरगुजा, जशपुर, रायगढ़, कोरबा, बलरामपुर तथा सूरजपुर की सीमा से जिला बदर किया गया है।
पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने बताया कि श्याम सोनी पिता मुकेश सोनी निवासी बरेजपारा थाना कोतवाली व विद्याधर दास उर्फ छोटू पिता पन्ना दास निवासी असोला समलायापारा थाना कोतवाली का रहने वाला है। ये दोनों के खिलाफ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5 (क) (ख) के तहत जिला पदर की कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन पेश किया गया था। प्रतिवेदन के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ नेटिस जारी कर जवाब मांगा गया था। दोनों आरोपियों के खिलाफ कई अपराध हैं। इस लिए दोनों को 5 फरवारी 2024 से एक वर्ष के लिए सरगुजा, जशपुर, रायगढ़, कोरबा, बलरामपुर तथा सूरजपुर की सीमा से जिला बदर की कार्रवाई की गई है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur