Breaking News

लखनपुर@युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,जांच में जुटी लखनपुर पुलिस

Share

लखनपुर,04 फरवरी 2025 (घटती-घटना)। लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम उमरोली में 4 फरवरी दिन मंगलवार की सुबह लगभग 11 बजे 22 वर्षीय युवती दुर्गावती पिता शिव सागर ने घर के कमरे में दुपट्टा का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। परिवार जनों को जानकारी होने पर तत्काल युवती को फांसी के फंदे से उतारकर लखनपुर अस्पताल उपचार हेतु लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया।घटना की सूचना लखनपुर पुलिस को दी गई सूचना उपरांत पुलिस अस्पताल पहुंची और युवती के शव को कजे में लेकर पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम करा शव को परिजनों को सुपुर्द किया गया। पुलिस मर्ग कायम करते हुए मामले की जांच की जा रही है। पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि किन कारणों से युवती ने आत्महत्या कर जान दी है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply