Breaking News

नई दिल्ली@ अवैध अप्रवासी भारतीयों का डिपोर्टेशन शुरू

Share

सी-17 मिलिट्री प्लेन से भेजा भारत,आज पहुंचेगा पहला जत्था
नई दिल्ली,04 फ रवरी 2025 (ए)।
अमेरिका ने अवैध अप्रवासियों पर कार्रवाई तेज कर दी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की सरकार इस मुद्दे पर सख्त हो गई है। सोमवार को एक अमेरिकी सैन्य विमान सी-17 भारत के लिए रवाना हुआ। इसमें अवैध भारतीय अप्रवासी सवार हैं। यह पहली बार है जब अमेरिका ने मिलिट्री के प्लेन से भारतीयों को डिपोर्ट किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान को भारत पहुंचने में 24 घंटे लगेंगे। अमेरिका के रक्षा मंत्रालय ने पुष्टि की है कि सी-17 सैन्य विमान से अवैध अप्रवासियों को भारत भेजा जा रहा है। हालांकि, विमान में कितने भारतीय नागरिक सवार हैं, इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। यह डिपोर्टेशन ट्रम्प प्रशासन की ओर से अवैध अप्रवासियों पर उठाए गए सख्त कदमों का हिस्सा है।


Share

Check Also

अहिल्यानगर@छात्रों के प्रदर्शन पर अन्ना हजारे ने केंद्र से संवाद की अपील की

Share अहिल्यानगर,23 जुलाई 2026। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन पर …

Leave a Reply