Breaking News

अंबिकापुर@सडक हादसे में युवक की मौत, साली गंभीर

Share

अंबिकापुर,03 फरवरी 2025 (घटती-घटना)।बतौली-सीतापुर मुख्य मार्ग पर खड़े अज्ञात पिकअप से बाइक जाकर टकरा गई। हादसे में जीजा व साली गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए बतौली अस्पताल लाया गया यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। लडकी का इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार रामा रामा कोरवा ग्राम चउरपानी डुमरडीह का रहने वाला था। वह 2 फरवारी को अपने ससुराल आसनडीह से साली भिनसारी को लेकर सोल्ड बाइक से ग्राम पेंट जाने निकला था। रास्ते में बतौली-सीतापुर मार्ग पर खड़े अज्ञात पिकअप से बाइक की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को इलाज के लिए डायल 112 से सीएचसी अस्पताल बतौली ले गए। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि भिनसारी का इलाज चल रहा है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply