Breaking News

अंबिकापुर@मेयर डॉ. अजय तिर्की का पोस्टर जारी कर बताया गया जादूगर डॉक्टर

Share

अंबिकापुर,31 जनवरी 2025 (घटती-घटना)। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा-कांग्रेस के मेयर व पार्षद प्रत्याशियों ने प्रचार-प्रसार तेज कर दिया है। डोर-टू-डोर प्रत्याशी जनता से संपर्क साध रहे हैं। अंबिकापुर नगर निगम में भाजपा की ओर से जहां मंजूषा भगत तो कांग्रेस की ओर से 2 बार के महापौर डॉ. अजय तिर्की मैदान में हैं। इसी बीच भाजपा नेताओं ने पोस्टर वार की राजनीति भी शुरु कर दी है। उन्होंने मेयर डॉ. अजय तिर्की का पोस्टर सोशल मीडिया फेसबुक में पोस्ट किया है। इसमें उन्हें जादूगर डॉक्टर की संज्ञा दी है। पोस्टर में घोटालों की लिस्ट भी डाली गई है। मतदान से पूर्व भाजपा की ओर से अंबिकापुर में पोस्टर वार की राजनीति शुरु कर दी गई है। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए पोस्टर में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मेयर डॉ. अजय तिर्की को जादूगर डॉक्टर के नाम से संबोधित किया गया है। मेयर के फोटो के नीचे ‘पाइप लाइन गायब, हिसाब गायब और पानी गायब’ की लिस्ट भी डाली गई है। इसके नीचे प्रधानमंत्री अमृत मिशन योजना के तहत 118 करोड़ रुपए का घोटाला करने का आरोप भी भाजपा ने कांग्रेस पर लगाया है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply