Breaking News

अम्बिकापुर@भाजपा महापौर प्रत्याशी मंजूषा भगत हैं घर-घर जनसंपर्क अभियान में…

Share

अम्बिकापुर,30 जनवरी 2025 (घटती-घटना)। घर-घर जनसंपर्क की अभियान के तहत अंबिकापुर निगम भाजपा महापौर प्रत्याशी मंजूषा भगत वार्डों में जाकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रही हैं। जन संपर्क के तहत मंजूषा भगत सुबह ही पी जी कॉलेज अम्बिकापुर के ग्राउंड पहुंची जहां नागरिकों और खिलाडिय़ों से मिलकर उन्होंने महापौर चुनाव के लिए उनका आशीर्वाद लिया। इसी प्रकार गोधनपुर वार्ड क्रमांक 5 में घर घर संपर्क कर वार्ड के मतदाताओं से महापौर सहित वार्ड के पार्षद प्रत्याशी शिवमंगल सिंह के लिए समर्थन का आग्रह किया। मंजूषा भगत ने कहा कि वार्ड वासियों से मिल रही हूं और भाजपा के प्रति जबरदस्त लहर देखकर मन उत्साहित है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पिछले कार्यकाल के कुशासन व केंद्र में मोदी सरकार और प्रदेश के विष्णुदेव सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की वजह से पूरा वातावरण भाजपामय है, निश्चित ही हम सबकी मेहनत रंग लाएगी और इस बार नगर निगम अम्बिकापुर में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply