Breaking News

अम्बिकापुर@रुपए दोगुनी करने का झांसा देकर 8 करोड़ की ठगी

Share


चिटफंड कंपनी के जोनल मैनेजर गिरफ्तार
अम्बिकापुर,30 जनवरी 2025 (घटती-घटना)। गांधीनगर पुलिस ने चिटफंड कंपनी के जोनल मैनेजर को रांची से गिरफ्तार किया है। वेलफेयर बिल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का कार्यालय अंबिकापुर में खोलकर कम समय में रुपए दुगनी करने का झांसा देकर निवेशकों से 8 करोड़ रुपए से अधिक राशि का ठगी किया गया था। निवेशकों की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
जानकारी के अनुसार वेलफेयर बिल्डिंग प्राईवेट लिमिटेड कम्पनी के डायरेक्टर व अन्य कर्मचारियों द्वारा अम्बिकापुर के नमनाकला में कार्यालय खोलकर कंपनी का संचालन किया जा रहा था। एजेंट नियुक्त कर कंपनी द्वारा निवेशकों को झांसा दिया गया था कि कंपनी में रुपए निवेश करने पर कम समय में दुगनी कर दिया जाएगा। कंपनी के झांसे में आकर कई लोगों ने रुपए निवेश किया था। निवेशकों से करीब 8 करोड़ से अधिक रुपए जमा करने के बाद कंपनी अंबिकापुर में कार्यालय बंद कर फरार हो गया था। मामले की रिपोर्ट निवेशक देवराज यादव निवासी मैनपाट ने मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाना में 4 सितंबर 2024 को दर्ज कराई थी। पुलिस कंपनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना कर रही थी।पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर काफी दिनों से फिराक में थी। पुलिस टीम आरोपी का लोकेशन मिलने पर रांची रवाना हुई थी। पुलिस ने आरोपी विनीत पाण्डेय पिता कामेश्वर पाण्डेय उम्र 52 वर्ष निवासी हीनू थाना डोरंडा रांची को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 420 व 34 के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply