Breaking News

अंबिकापुर@विवाह कार्यक्रम में गए युवक पर चाकू से हमला

Share


अंबिकापुर,28 जनवरी 2025 (घटती-घटना)। विवाह कार्यक्रम में शामिल होने गए नमनाकला निवासी युवकों के बीच देर रात खूनी संघर्ष की स्थिति बन गई। समूह में पहुंचे युवकों ने लाठी, डंडा, चाकू से वार करके एक युवक को ज मी कर दिया। घटना की जानकारी मणिपुर थाना में दी गई है, जिस पर पुलिस केस दर्ज करके मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक नमनाकला में पावर हाउस के पास रहने वाले जीवन एक्का पिता रामवृक्ष 27 जनवरी को अपने दोस्तों के साथ बाबूपारा में स्थित शादी घर हरिमंगलम में वैवाहिक आयोजन में शामिल होने के लिए गया था। रात लगभग 10 बजे संभवत: पुरानी रंजिश को लेकर मोहल्ले के ही 10-12 लोगों से मारपीट की नौबत बन गई। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच लाठी, डंडा, हाथ-मुक्का, ईंटा से हमला करने की बातें भी सामने आ रही हैं। भागते समय आरोपियों में से किसी ने जीवन एक्का पर पीछे से चाकू से वार कर दिया, जिसमें वह ज मी हो गया। मंगलवार को मणिपुर थाना पुलिस को पीडि़त ने घटना से अवगत कराया। पुलिस ने पीडि़त का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। रिपोर्ट पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply