Breaking News

अंबिकापुर,@स्कूली बच्चों के बीच गर्म कपड़ों का किया गया वितरण

Share

अंबिकापुर,18 जनवरी 2025 (घटती-घटना)। सार्थक संवाद मिशन द्वारा अंबिकापुर शासकीय माध्यमिक एवं प्राथमिक शाला करधनी लुण्ड्रा में 18 जनवरी को बच्चों के बीच गर्म कपड़ों का वितरण किया गया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष हरिशंकर त्रिपाठी ने छात्र-छात्राओं को स्वेटर वितरित करते हुए उन्हें शिक्षा के प्रति जागरूक किया और शिक्षा के महत्व को समझाया। संस्था के सदस्य सरदार प्रितपाल सिंह अरोड़ा द्वारा जीवन में सांस्कृतिक मूल्यों और जीवन में संस्कारों के महत्व को बताया। ग्रामीण परिवेश को जोड़ते हुए वहां की समस्याओं को उठाते हुए संस्था के सदस्य वेद प्रकाश ने शिक्षा स्वास्थ्य तथा शराब की कुरीतियों के प्रति सचेत किया। इस दौरान सरदार जितेंद्र सिंह सोढ़ी, सतपाल सिंह भामरा ने भी संबोधित किया। वहीं कार्यक्रम का संचालन राजेश मिश्रा प्रधान पाठक ने किया। इस दौरान संजू राम, संतोष कुमार सिंह, शरद कुमार यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply