Breaking News

अम्बिकापुर,@भारत मौसम विज्ञान विभाग की 150 वें वर्षगांठ पर हुए दो दिवसीय कार्यक्रम

Share


अम्बिकापुर,15 जनवरी 2025 (घटती-घटना)। 14 एवं 15 जनवरी को भारत मौसम विज्ञान विभाग की स्थापना के 150वें वर्षगांठ के अवसर पर मौसम कार्यालय अंबिकापुर में कार्यक्रम का आयोजित किए गया। 15 जनवरी को सुबह 11 बजे लीला थॉमस, प्राचार्या स्वामी आत्मानंद शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल, सोहगा के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मौसम कार्यालय अंबिकापुर के प्रभारी अधिकारी ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर स्वामी आत्मानंद शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल, सोहगा के उच्चतर माध्यमिक कक्षा के विज्ञान संकाय के विद्यार्थी भी उपस्थित थे। जिन्हें विभागीय महत्व, क्रियाकलाप, स्थानीय कार्यालय एवं अन्य वेधशालाओं में प्रेषण संबंधी मौसमी तत्वों की जानकारी मौसम विभाग के अधिकारियों द्वारा वृहद रूप से दिया गया। आने वाले अन्य अतिथियों को भी मौसम वेधशाला कार्यप्रणाली एवं उपकरणों की जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर कार्यालय में 5 दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन 11 से 15 जनवरी तक हुआ। जिसके अंतर्गत स्वच्छता अभियान, मां के नाम एक पेड, खेलकूद, योगा, विद्यार्थियों द्वारा मौसमी उपकरणों का अवलोकन हुआ।


Share

Check Also

अम्बिकापुर/पटना@विवाहिता की मौत के बाद विवाद,पिता ने पति पर लगाया जबरन जहर खिलाने का आरोप

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर/पटना,12 जून 2026 (घटती-घटना)। कोरिया जिले की एक विवाहिता की कीटनाशक सेवन से मौत …

Leave a Reply