Breaking News

अंबिकापुर,@दिवंगत शासकीय सेवकों के परिजनों को मिला अनुकंपा नियुक्ति का आदेश

Share


अंबिकापुर,14 जनवरी 2025(घटती-घटना)। छाीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर अटलनगर के आदेशानुसार 31 दिसंबर 2024 में दिये गये 05 भृत्य पद की स्वीकृति के अनुसार निकाय में कार्यरत कर्मचारियों का सेवाकाल के दौरान आकस्मिक निधन हो जाने पर उनके आश्रित परिवार के सदस्य को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की गई।
कलेक्टर श्री विलास भोसकर द्वारा मंगलवार को अंबिकापुर नालापारा की कुमारी निक्की नीतू मिंज, गांधी नगर सोनी मोहल्ला के श्री अभिषेक द्विवेदी, लक्ष्मीपुर बंजारी के श्री विकास राय, जनपदपारा के श्री बुदेश्वर एवं भठ्ठा पारा के श्री नितेश को तीन वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की गई है। इन्हें नगर पालिक निगम अम्बिकापुर में भृत्य के पद पर पदस्थ किया गया है।अनुकम्पा नियुक्ति मिलने पर सभी ने शासन और प्रशासन के प्रति आभार जताया।
नगर निगम आयुक्त श्री डीएन कश्यप ने बताया कि नियुक्ति आदेश छ.ग. शासन नगर पालिक निगम (अधिकारियों तथा सेवकों की नियुक्ति तथा सेवा शर्तें) नियम 2018 के अध्याधीन रहेंगी। नियुक्ति आदेश जारी होने के 15 दिवस के भीतर पदभार ग्रहण करना अनिवार्य होगा अन्यथा यह आदेश स्वमेय निरस्त माना जावेगा। 03 वर्ष की परिवीक्षा अवधि में कार्य संतोषजनक पाये जाने पर ही नियमित किये जाने की कार्यवाही की जावेगी। अन्यथा की स्थिति में कारण बताये बिना सेवा समाप्त करने की कार्यवाही की जावेगी। सेवा अन्य शर्तें संबंधित नियम तथा समय-समय पर लागू छ.ग. शासन के आदेशों के अनुसार नियंत्रित होंगे।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply