अंबिकापुर,13 जनवरी 2025 (घटती-घटना)। संत हरकेवल शिक्षा महाविद्यालय में युवा दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्वामी तन्मयानंद महाराज एवं विशिष्ट अतिथि श्रीकांतदुबे, दीपक सिंह तोमर, कमलेश सोनी थे। श्रीकांत दुबे ने विश्व युवा दिवस की शुभकामनाएं देते हुए स्वामी विवेकानंद का जीवनी की जीवंत घटनाएं प्रस्तुत की और देशप्रेम एवं धर्म के महत्व को बताते हुए उन्हें आदर एवं सम्मान करने के लिए प्रेरित किया, इसके पश्चात् स्वामी तन्मयानंद महाराज ने स्वामी विवेकानंद के विचार को व्यक्त किया साथ ही गुरुकुल आश्रम की ज्ञान, ईश्वर से मनुष्य का मेल,ऋषि मुनियों के बारे में जानकारी, जीवन में आदर्श, पवित्रता, धैर्य, ब्रह्मचर्य को बढ़ावा देते हुए इसे जीवन में आत्मसात करने की राह दिखाई, साथ ही सभी युवाओं को जागरुक करते हुए आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन दिया। दीपक सिंह तोमर ने सबसे पहले भारत की युवाओं को देश की विकास में अपनी योगदान देने की बात कही और युवाओं को प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद का नमन किया, उन्होंने कहा कि मानव का जितना बड़ा संघर्ष होगा सफलता उतनी ही शानदार होगी,तत्पश्चात् कमलेश सोनी ने स्वामी विवेकानंद के विचारों की कहानियाँ सुनने से नहीं चलेगा उसे अपने जीवन में आत्मसात करने की जरूरत है, इस प्रकार उन्होंने आचरण में बदलाव की ओर ध्यान आकर्षण किया। इस दौरान महाविद्यालय के अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह बाबरा, महाविद्यालय के प्रचार्य डॉ. अंजन सिंह, सहायक प्राध्यापक सुमन पांडे यह भव्य कार्यक्रम महाविद्यालय के प्रचार्य डॉक्टर अंजन सिंह के मार्गदर्शन में तथा समस्त सहायक प्राध्यापक पूजा दुबे,सुमन पां डे, रानी पांडे,चंदा सिंह, नीरू त्रिपाठी, श्वेता तिवारी,चांदनी सिंह और सीमा मिश्रा के सहयोग से संपन्न हुआ जिसमें बीएड प्रथम सेमेस्टर के प्रशिक्षार्थियों की उपस्थिति शत -प्रतिशत रही।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur