Breaking News

लखनपुर,@स्वामी आत्मानंद विद्यालय की छात्रा गुनगुन गुप्ता का चयन प्रधानमंत्रीके साथ परीक्षा पर चर्चा के लिये हुआ

Share


लखनपुर,12 जनवरी 2025 (घटती-घटना)। सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड के ग्राम पतराटोली निवासी छात्रा गुनगुन गुप्ता पिता संजय गुप्ता का चयन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ परीक्षा पर चर्चा के लिये हुआ है।
14 जनवरी को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री से छात्रा गुनगुन गुप्ता को अपने प्रश्न का उार तथा मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर प्राप्त होगा। जि़ले के लिये यह गर्व की बात है।
प्रधानमंत्री से परीक्षा पर चर्चा में छात्र के चयन को लेकर घर में खुशी का माहौल है। लखनपुर स्वामी आत्मानंद स्कूल की कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा गुनगुन गुप्ता का चयन हुआ है। गुनगुन गुप्ता कक्षा 10वी में 94.6प्रतिशत अंक अर्जित की थी। शुरू से ही गुनगुन गुप्ता मेधावी छात्रा रही है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply