अंबिकापुर,10 जनवरी 2025 (घटती-घटना)। प्रशासनिक टीम द्वारा फोर्टीफाइड चावल के अवैध भंडारण और परिवहन पर बड़ी कार्रवाई की गई है। गुरुवार देर शाम को गुप्त सूचना मिलने पर राजस्व, खाद्य, मंडी और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा खरसिया नाका के पास साईं ट्रेडर्स में दबिश दी गई, जहां ट्रक में पीडीएस प्रणाली के तहत वितरित किए जाने वाला फोर्टीफाइड चावल अवैध रूप से लोड कराया जाना पाया गया। तत्काल राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, खाद्य विभाग एवं मंडी बोर्ड की संयुक्त टीम मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए ट्रक एवं 310 मि्ंटल फोर्टीफाइड चावल को जत किया गया। एसडीएम अम्बिकापुर फागेश सिन्हा ने बताया कि इसी तरह शुक्रवार को खरसिया नाका स्थित श्रीराम ट्रेडर्स और बंसल ट्रेडर्स में भी दबिश दी गई तथा अवैध रूप से भण्डारित चावल जत कर लिया गया। जिसमें साईं ट्रेडर्स में लगभग 8 मि्ंटल चावल, श्रीराम ट्रेडिंग में 130 मि्ंटल एवं बंसल ट्रेडर्स में 45 मि्ंटल चावल भंडारित पाया गया। प्रशासनिक टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए चावल जत कर तीनों दुकानों को सील कर दिया गया है। इस टीम में जिला खाद्य अधिकारी चित्रकांत ध्रुव, तहसीलदार उमेश बाज, नायब तहसीलदार निखिल श्रीवास्तव सहित मंडी एवं पुलिस विभाग टीम शामिल रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur