Breaking News

कुसमी,@मुंबई से घर लौट रहे युवक की कीचड़ में मिली लाश, बेटे को कॉल कर कहा था- मुझे यहां तक लेने आना

Share


कुसमी,07 जनवरी 2025 (घटती-घटना)। मुंबई शहर से काम कर घर लौट रहे झारखंड के एक व्यक्ति का शव बलरामपुर जिले के कुसमी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग में ग्राम कृष्णनगर में सडक किनारे खेत के कीचड़ में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। घटना की बात सूचना पर कुसमी थाना प्रभारी संतलाल आयाम व एसआई संजीव कुमार कायंता मौके पर पहुंचे और जांच की।
बताया जा रहा है कि सुदेश्वर गोप पिता भंजन गोप उम्र 33 वर्ष 10 वर्षों से मुंबई शहर में इलेक्ट्रॉनिक से जुड़ा कार्य कर रहा था। इस बीच वह मुंबई से अपने गांव दीना लौट रहा था और शनिवार की सुबह 10 बजे वह अपने बेटे धनेश्वर गोप के पास फोन किया उसने कहा कि वह कुसमी पहुंचने वाला है, तुम जैरागी गांव में आ जाना।
इसके बाद धनेश्वर गोप अपने पिता सुदेश्वर गोप का ग्राम जैरागी में जाकर देर शाम तक इंतजार किया। इस दौरान पिता के मोबाइल में फोन लगाकर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन नहीं लगा।
सुबह कीचड़ में मिली लाश
इधर रविवार की सुबह ग्राम कृष्णनगर में सडक किनारे खेत के कीचड़ में फंसी एक व्यक्ति की लाश मिली। सूचना पर कुसमी पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास पूछताछ कर उसके शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो पा रही थी।
इसके बाद पुलिस ने मृतक के शव की फोटो को सोशल मीडिया में वायरल किया, इसी बीच मृतक के परिजन भी उसे ढूंढते हुए जब कुसमी पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई और फिर उन्होंने शव की शिनाख्त की।
नशे की हालत में कीचड़ में गिरने की आशंका
आशंका जताई जा रही है कि मृतक सुदेश्वर गोप मुंबई से लौटने के दौरान शनिवार को कुसमी से करीब 10 किमी पहले कृष्ण नगर में उतर गया और यहां वह शराब का सेवन करने के बाद शनिवार की देर शाम को शौच के लिए खेत की तरफ गया होगा।
यहां नशे की हालत में खेत के दलदली नुमा कीचड़ में उसका पैर फंस गया और वह मुंह के बल कीचड़ में गिर गया। इसके बाद उठ ही नहीं पाया और दम घुटने से उसकी मौत हो गई। इधर शव के पीएम के दौरान भी मृतक के मुंह सहित श्वास नली से काफी कीचड़ निकला है।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply