Breaking News

अंबिकापुर@ऑल इंडिया सर्वे ऑन हायर एजुकेशन विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला

Share

अंबिकापुर,04 जनवरी 2025 (घटती-घटना)। संत गहिरा गुरू विश्वविद्यालय सरगुजा अम्बिकापुर द्वारा ऑल इंडिया सर्वे ऑन हायर एजुकेशन विषय पर कुलपति प्रेम प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि छाीसगढ़ एआईएसएचई की राज्य नोडल अधिकारी तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य अधिकारी डॉ. नीता बाजपेयी तथा कार्यशाला के संरक्षक विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. शारदा प्रसाद त्रिपाठी उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता स्वामी आत्मानंद शासकीय आदर्श कॉलेज धनोरा के डॉ विकास पंचाक्षरी एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. रिझवान उल्लाह अपर संचालक उच्च शिक्षा विभाग थे। इस कार्यशाला में संत गहिरा गुरू विश्वविद्यालय सम्बद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों तथा उनके एआईएसएचई के नोडल अधिकारी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम के समन्वयक एवं संचालक विश्वविद्यालय के नोडल अधिकारी डॉ. आनन्द कुमार थे। डॉ. विकास पंचाक्षरी ने एआईएसएचई की पोर्टल पर लाईव डेमो के माध्यम से कार्यशाला में उपस्थित सभी लोगों को एआईएसएचई के पोर्टल पर डाटा भरने की तकनीकि जानकारी दीया। साथ ही साथ उन्होंने महाविद्याय से आये हुए नोडल अधिकारियों को पोर्टल पर जानकारी भरने व सम्बधित समस्याओं का समाधान किया। डॉ. नीता बाजपेयी ने सकल नामांकन अनुपात (जीईआर) के सम्बंध में शासन की चिंता से लोगों को अवगत कराते हुए प्राईवेट छात्रों के आंकड़ों को भरने की भी सलाह दिये। अध्यक्षीय उद्बोधन में कुलपति प्रेम प्रकाश सिंह ने उपस्थित प्राचार्यों तथा कालेजों के नोडल अधिकारियों को पुरी इमानदारी से कार्य करने लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ शारदा प्रसाद त्रिपाठी ने विश्वविद्यालय में 9 एवं 10 जनवरी 2025 को आयोजित होने वाले अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही विश्वविद्यालय एवं शासन द्वारा प्रदान दिशा निर्देशों को पूरी कर्तव्य व निष्ठा से पालन करने का संदेश दिये। कार्यक्रम में हरिशंकर प्रसाद टोंडे, डॉ. जयस्तु दाा, डॉ. धीरज कुमार यादव, डॉ. सुषमा, डॉ. अमृता कुमारी पाण्डा, डॉ. जुनैद खान, डॉ. मुकेश कुमार नाग, डॉ. समन नारायाण उपाध्याय, असीम केरकेट्टा, डॉ. मनोज कुमार झारिया, डॉ. अर्नब बनर्जी एवं खेमकरण अहिरवार प्रमुख उपस्थित थे।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply