Breaking News

अंबिकापुर,@उत्तर दिशा की ओर से आ रही बर्र्फीली हवा के कारण तापमान में लगातार गिरावट,पड़ रही कड़ाके की ठंड

Share


अंबिकापुर,01 जनवरी 2025 (घटती-घटना)। उार दिशा की ओर से बर्फिली हवा के आने का क्रम जारी है। इस लिए पिछले दो दिनों से सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शीतलहर के कारण लोगों को घर से निकलना मुश्किल हो गया है। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहरा ले रहे हैं। वहीं पूरे दिन गर्म कपड़ों में लोग नजर आ रहे हैं। मंगलवार का न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री दर्ज किया गया है। बर्फिली हवाओं के कारण सुबह घना कोहरा का असर देखा जा रहा है।
पश्चिम विक्षोभ की सक्रियता के कारण पिछले कई दिनों से ठंड से राहत थी। बादलों की सक्रियता के कारण न्यूनतम तापमान 13 डिग्री से ऊपर पहुंच गया था। वहीं पश्चिमी विक्षोभी की सक्रियता हटते ही एक बार फिर कड़ाके की ठंड पडऩी शुरू हो गई है। उार दिशा से शुष्क हवाओं के आने का क्रम जारी है। बर्फिली हवाओं के कारण में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मंगलवार की रात का तापमान 6.6 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि सोमवार की रात को तापमान 8.2 डिग्री था। मौसम वैज्ञानिक एसके मंडल का कहना है कि उारी छाीसगढ़ सहित सरगुजा संभाग में एक बार फिर कड़ाके की ठंड पडऩी शुरू हो गई है। तापमान में अभी और गिरावट आने की संभावना है। बर्फिली हवाओं के आने का क्रम जारी है। इस लिए सुबह-सुबह घना कोहरा छा रहा है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार विजिविलिटी 50 मीटर तक था। इस कारण पास की वस्तुएं भी नहीं दिखाई दे रही थी। घने कोहरे के कारण नेशनल हाइवे पर चलने वले वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरे का असर लगभग 10 बजे तक रहा।


Share

Check Also

सीतापुर@तहसील सीतापुर क्षेत्र में अवैध खनिज परिवहन करते 09 वाहन जप्त

Share -संवाददाता-सीतापुर,03 जून 2026 (घटती-घटना)। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले में खनिज विभाग …

Leave a Reply