Breaking News

अंबिकापुर@ 7 जनवरी को समाप्त हो जाएगा नगर निगम का कार्यकाल, कलेक्टर संभालेंगे कामकाज

Share

-संवाददाता-
अंबिकापुर,01 जनवरी 2025 (घटती-घटना)
। नगरीय निकाय चुनाव टल गया है। मेयर, नगर पालिका व नगर पंचायत के अध्यक्ष के लिए आरक्षण प्रक्रिया पूर्ण न होने के कारण चुनाव तिथि की घोषणा अब तक नहीं हो पाई है। वहीं अंबिकापुर सहित प्रदेश के सभी दस नगर निगमों के कार्यकाल समाप्त होने वाली है। परिषदों का कार्यकाल खत्म होने के बाद प्रशासक ही वहां का कामकाज संभालेंगे। अंबिकापुर नगर निगम का कार्यकाल 7 जनवरी को खत्म हो जाएगा। इसके बाद बतौर प्रशासक के तौर पर कलेक्टर नगर निगमों का कामकाज संभालेंगे। नगरीय निकायों के चुनाव के लिए आरक्षण की प्रक्रिया में की निर्धारित तारीख में बदलाव हो गया है। पूर्व में घोषित कार्यक्रम के मुताबिक, महापौर और नगर पालिका अध्यक्ष और नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण की प्रक्रिया 27 दिसंबर को पूरी होनी थी, लेकिन अब इस प्रक्रिया को 7 जनवरी को पूरा किया जाएगा। इसके बाद ही चुनाव की तिथि घोषित होने की उम्मीद है। वहीं अंबिकापुर नगर निमग की प्रथम सम्मेलन की तिथि 8 जनवरी 2020 है। इस लिए निकाय के कार्यकाल 7 जनवरी 2005 को समाप्त हो जएएगी। 31 दिसंबर को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्रालय ने आदेश जारी कर निगम के कार्यकाल 7 जनवरी को समाप्त होने पर बतौर प्रशासक के तौर पर कलेक्टर नगर निगमों का कामकाज संभालेंगे।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply