सूरजपुर,01 जनवरी 2025 (घटती-घटना)। प्रदेश सरकार ने राइस मिलरो की लंबित प्रोत्साहन राशि का भुगतान करने का निर्णय लिया है जिस पर जिले के राइस मिलर्सो ने खुशी व्यक्त करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व उनकी केबिनेट द्वारा राइस मिलर्सो का वर्ष 22-23 का लंबित प्रोत्साहन राशि भुगतान एव स्रुष्ट अनुसार परिवहन भुगतान का निर्णय लेकर छत्तीसगढ़ के 3100 राइस मिलर्स को संजीवनी प्रदान की है। जिसके लिए राइस मिलर्स लंबे समय से संघर्षरत रहे। जिले के राइस मिलर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, खाद्यमंत्री दयालदास बघेल, वित्तमंत्री ओ पी चौधरी जी, स्वास्थ मंत्री श्याम बिहारी, भूपेंद्र सवन्नी, सौरभ सिंह, श्री राम गर्ग एव प्रदेश समन्वय समिति द्वारा समन्वय बनाने से यह सम्भव हो पाया जिससे राइस मिलर्स को काफी राहत मिली है वे इसके लिए लंबे समय से संघर्षरत रहे और उन्हें सरकार से उम्मीद बनी रही और सरकार के सार्थक पहल से यह मांग पूरा हुआ।सरकार के इस निर्णय पर राइस मिलर्स एसोसिएशन ने यहां एक बैठक कर खुशी जाहिर करते हुए जमकर आतिशबाजी की और मुख्यमंत्री सहित मंत्रिमंडल एव सहयोगी गणों का आभार जताया और धन्यवाद ज्ञापित किया इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता भीमसेन अग्रवाल विशेष रूप से मौजूद रहे जबकि राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप मित्तल,मनोज अग्रवाल,संजय अग्रवाल, शैलेश अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, विनोद जिंदल,मोनू जिंदल, विकास अग्रवाल, मनोज मित्तल,आशु अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, भीमसेन जैन,विनय अग्रवाल,हर्ष अग्रवाल, नीरज मित्तल सहित जिले भर के राइस मिलर्स उपस्थित रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur