Breaking News

अंबिकापुर@देश-विदेश में सरगुजा की पहचान बना चुकी है भित्ति चित्रकला : अजय चतुर्वेदी

Share

@ रामगढ़ के जोगीमाड़ा गुफा में मौर्य कालीन भित्ति चित्र हैं…
@ राज्य स्तरीय शोध संगोष्ठी में सरगुजा अंचल के भित्ति चित्र कला की प्रस्तुति

  • -संवाददाता –
    अंबिकापुर,25 दिसम्बर 2024 (घटती-घटना)
    । छत्तीसगढ़ शासन पुरातत्व एवं संस्कृति विभाग द्वारा महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय रायपुर के सभागार में 21 से 23 दिसंबर तक प्राचीन छत्तीसगढ़ में कला और वास्तु कला विषय पर राज्य स्तरीय शोध संगोष्ठी का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन डॉ. भुवन विक्रम क्षेत्रीय निदेशक भोपाल भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की विशिष्ट अतिथि एवं संचालक पुरातत्व पर्यटन संस्कृति विभाग के संचालक विवेक आचार्य की अध्यक्षता में किया गया।
    सूरजपुर जिले के जिला पुरातत्व के सदस्य राज्यपाल पुरस्कृत व्याख्याता अजय कुमार चतुर्वेदी ने सरगुजा अंचल के शैलचित्र एव भित्ति चित्र कला के संबंध में विस्तार से व्याख्यान दिया। सरगुजा अंचल में अनेक प्राचीन शैल चित्रों और भित्ति चित्र देखने को मिलते हैं। कुछ शैल चित्रों और भित्ति चित्र शासन की नजर में हैं। किन्तु कुछ आज भी अज्ञात स्थिति में संरक्षण की बाट जोह रहे हैं। रामगढ़ के जोगीमाड़ा गुफा के मौर्य कालीन भित्तिचित्र ऐतिहासिक काल की भारतीय चित्रकला के प्राचीनतम उदाहरण हैं। अजय चतुर्वेदी ने अपने शोध पत्र में सरगुजा अंचल के भित्ति चित्रों, शैलचित्रों, शिला लेख एवं दीवालों पर बनाए गये रजवारभित्ति चित्र कला पर विस्तार से प्रकाश डाला। जिसमें जोगी माड़ा गुफा के भित्ति चित्र (सरगुजा जिला), ढ़ोढा¸ गाव सीतापुर के भित्ति चित्र (सरगुजा जिला),जोगी माड़ा गुफा के भित्ति चित्र (सूरजपुर जिला) ,सीतालेखनी पहाड़ के भित्ति चित्र(सूरजपुर जिला), कुदरगढ़ के भित्ति चित्र (सूरजपुर जिला) कठौता पहाड,नवाधक्की के भित्ति चित्र (सूरजपुर जिला), बच्छराज कुंवर के भित्ति चित्र (बलरामपुर जिला) और दीवालों पर बनाए गये रजवार भित्ति चित्र के बारे में विस्तार से अवगत कराया। भित्ति चित्र कला की कुशल कला शिल्पी शिल्प गुरू सोनाबाई कीभित्ति चित्रकला देश-विदेश में सरगुजा की पहचान बना चुकी है। दीवालों पर बनाए गयेभित्ति चित्र काफी आकर्षक लगते हैं। यह कला रजवार जाति की पारंपतिक भित्ति चित्र कला है।राज्य स्तरीय शोध संगोष्ठी में छत्तीसगढ़ व विभिन्न राज्यों से आए 64 शोध सारांश आये जिसमें से संगोष्ठी के मूल विषय और उपविषयों पर केंद्रित 44 आलेखों का वाचन किया गया।

Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply