Breaking News

अंबिकापुर@चोरी के 3 नग दो पहिया वाहन के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Share


अंबिकापुर,24 दिसम्बर 2024(घटती-घटना)।दो पहिया वाहन चोरी के मामले में कोतवाली व मणिपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कजे से चोरी के तीन दो पहिया वाहन जत किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
जानकारी के अनुसार दर्रीपारा निवासी रंधीर ठाकुर की बाइक 21 दिसंबर की रात उसके घर से आंगन से चोरी हो गई थी। वहीं गुदरी बाजार निवासी अभिषेक गुप्ता की बाइक 6 जुलाई को इसके घर के बाहर से चोरी हो गई थी। वहीं नमनाकला निवासी अमित सिंह की स्कूटी 16 जून को उसके घर से अज्ञात चोरों ने पार कर दी थी। तीनों पीडि़तों ने थाना मणिपुर, कोतवाली व गांधीनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की विवेचना कर रही थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने रामेश्वर उर्फ अाा दास उम्र 25 वर्ष निवासी हर्राटिकरा थाना जयनगर जिला सूरजपुर हाल मुकाम जोगीबांध थाना मणीपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कजे से चोरी के कुल 3 नग दो पहिया वाहन जत किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी मणीपुर उप निरीक्षक अखिलेश सिंह, सहायक उप निरीक्षक बबलू कुजूर, प्रधान आरक्षक सतीश सिंह आरक्षक उमाशंकर साहू,अतुल शर्मा ,कुश सोनी, इम्तियाज़ खान थाना कोतवाली से प्रधान आरक्षक अजय पांडे थाना गांधीनगर से प्रधान आरक्षक मुकेश गुप्ता आरक्षक हरि सिंह सक्रिय रहे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर/पटना@विवाहिता की मौत के बाद विवाद,पिता ने पति पर लगाया जबरन जहर खिलाने का आरोप

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर/पटना,12 जून 2026 (घटती-घटना)। कोरिया जिले की एक विवाहिता की कीटनाशक सेवन से मौत …

Leave a Reply